लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव शाहपुर जागीर में सहन की जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर युवक को जख्मी कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। शाहपुर जागीर निवासी विकास ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि इसके दरवाजे के सामने पड़ी जमीन पर जबरन कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर सोमवार की शाम गांव के युसूफ, पंजे, लल्ले और नशीली ने एक राय होकर घर में घुस पड़े और हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...