Lakhimpur Khiri News: घर में घुसकर फायरिंग, धारदार हथियार से हमला
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। थाना क्षेत्र के खैरीगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना से परिवार में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरीगढ़ निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह परिवार के साथ घर के आंगन में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान मसुरहा निवासी सुरेंद्र सिंह, कोल्डरी निवासी सर्वजीत सिंह और दो अज्ञात लोग घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, सुरेंद्र सिंह ने कथित तौर पर तमंचे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.