लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। काशीराम आवास कॉलोनी में घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की काशीराम आवास कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे तीन दबंग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों शराब के नशे में थे और घर में घुसते ही गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की जिससे संजय के सिर में चोट लग गई। संजय के मुताबिक उसकी पत्नी रेनू ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि घटना के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौक...