Lakhimpur Khiri News: घर में करंट लगने से महिला की मौत
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के लबेदपुर गांव में शनिवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 62 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घरेलू काम के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, लबेदपुर गांव निवासी माखन लाल की पत्नी शिवदेवी शनिवार को घर में पानी गर्म करने जा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह गंभीर हालत में गिर पड़ीं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवदेवी की अचानक हुई मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.