लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। शनिवार रात कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में रहने वाले राजेंद्र गिरि के घर के सामने नाली में करीब साढ़े तीन फीट लंबा एक मगरमच्छ बैठा दिखा। उसे देख आसपास के लोग घबरा गए। सूचना पर लुधौरी वन रेंज से वन दारोगा अखिलेश रावत सहित वनकर्मी अक्षय मौर्य, मनोज और राजन टीम वहां पहुंचे और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सरयू नदी में ले जाकर छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...