Lakhimpur Khiri News: घर के छप्पर में लटका मिला किशोरी का शव
लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली क्षेत्र के खमरिया के टपरी गांव के रहने वाले संजेश कुमार की सोलह वर्षीया बेटी सोनी का शव गुरुवार सुबह घर के छप्पर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। बेटी का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जाती है। इसकी वजह का पता नहीं चल सका है। सूचना पर सीओ शिवम कुमार व अन्य पुलिसवाले पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना का कारण पता कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.