Lakhimpur Khiri News: घटिया निर्माण पर तय होगी कार्रवाई: डीएम
लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद लखीमपुर के मोहल्ला कंचनपुरी में नहर पटरी से गोला मार्ग तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह सीसी सड़क लगभग 430 मीटर लंबी एवं 4 मीटर चौड़ी निर्मित की जा रही है। निरीक्षण के समय सड़क निर्माण के लिए नहर की ओर बॉक्सिंग का कार्य प्रगति पर था। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, बॉक्सिंग की मजबूती, सड़क निर्माण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.