Lakhimpur Khiri News: ग्राहक को अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर हुआ विवाद
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। जेबीगंज बाजार में ग्राहक को अपनी दुकान पर बुलाने के विवाद में शनिवार की सुबह सब्जी विक्रेता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पसगवां पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी रिंकू राठौर पुत्र रामनरेश राठौर जेबीगंज बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। रिंकू के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे उनकी दुकान पर आए ग्राहक को पड़ोस में दुकान लगाने वाले सरोज गुप्ता पुत्र मुन्नू गुप्ता ने अपनी ओर बुला लिया। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सरोज गुप्ता, शेरू गुप्ता, अनिल गुप्ता और सर्वेश गुप्ता ने गाली-गलौज करते हुए रिंकू पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.