Lakhimpur Khiri News: ग्रंट नम्बर 12 में नहीं थम रहा शारदा का कटान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील निघासन के ग्रंट नं 12 में शारदा नदी का कटान किसानों की फसल तबाह कर रहा है। कटान में लोगों की खेतों में खड़ी फसलें समाहित हो रही है। जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कटान रोकने के कोई उपाय नहीं किये गये जिससे उन लोगों की फसलों का बचना मुश्किल हो रहा है। शारदा नदी ग्रंट नं 12 में बीते साल से तबाही मचा रही है। तब से अब तक आधे से ज्यादा गांव नदी के कटान में समा चुका है।इस साल नदी ने ग्रामीणों की फसलों को तबाह करना शुरू कर दिया है। जंगल के सैकड़ों पेड़ नदी में बह चुके हैं। गांव का सरकारी विद्यालय कटान में क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन कटान अभी रुका नहीं है।नदी ने शुक्रवार को देशराज, रोशन, सोबरन, क्रांति देवी, रवी, सुनील के खेतों में कटान शुरु कर दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.