Lakhimpur Khiri News: ग्रंट नंबर तीन में फिर दिखा बाघ, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्रंट नंबर तीन में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ज्ञान सिंह की गाय को शिकार बनाने वाला बाघ शुक्रवार को एक बार फिर उसी स्थान पर दिखाई दिया। बाघ किसान के खेत में बने झूले के करीब से होकर निकला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के पदचिह्नों की जांच की। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन दरोगा राहुल सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम ने दिन में भी निगरानी शुरू कर दी है ताकि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन दरोगा ने ज्ञान सिंह को आश्वासन दिया कि उनके खेत में बने झूले के आसपास नियमित गश्त की जाएगी और बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर या सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.