Lakhimpur Khiri News: गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय पहुंचे खीरी, गोला गोशाला में की गायों की सेवा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय बुधवार सुबह जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। गोशाला परिसर में पहुंचकर श्री उपाध्याय ने श्रद्धाभाव से गोमाता का पूजन किया और उन्हें गुड़ व हरा चारा खिलाकर सेवा की। इसके उपरांत उन्होंने आगामी गोपाष्टमी पर्व को लेकर गोशाला में चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गोपाष्टमी के अवसर पर गोशाला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए और गोपूजन का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पर्याप्त दाना-पानी और ठंड के मौसम को देखते हुए पुख्ता शेल्टर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.