Lakhimpur Khiri News: गोशाला में बदहाली पर भड़के ग्रामीण, गेट बंद करने पर हुआ हंगामा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा लोहन्ना स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गोशाला की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं की देखभाल में लापरवाही बरतने और उनके खानपान की उचित व्यवस्था नहीं होने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने गोशाला में कई गोवंशीय पशु मृत पड़े होने का दावा किया है। यहां पशुओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। वहीं, जो पशु जीवित हैं, उनके लिए भी पर्याप्त चारा व पानी उपलब्ध नहीं होने का आरोप है। ग्रामीणों ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर जब वह लोग मंगलवार सुबह गायों को केला आदि खिलाने गोशाला पहुंचे थे। जब वह लोग अंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.