Lakhimpur Khiri News: गोशालाओं में गायों का पूजन, फूल-मालाओं से किया श्रृंगार
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। गोवर्धन पूजा पर पसगवां विकासखंड की बाईकुआ, हरनहा, गोविंदापुर, कसराबल, चौबियापुर, ढखौरा और सल्लियां सहित सभी गौशालाओं में गोवंशों का विधि-विधान से पूजन किया गया। गायों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका श्रृंगार किया गया। साथ ही फल, गुड़, चना सहित विभिन्न खाद्य सामग्री खिलाई गई। इस दौरान गोवंशों की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। गोशालाओं में श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा मनाई गई। इस मौके पर बीडीओ मोहित कौशिक, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह, ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह कुशवाहा, मेघनाथ, सर्वेश कुमार, धनंजय सिंह, आशीष गुप्ता और मधु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मनीगाछी:पशुपालकों ने की पशुओं की पूजा यह भी पढ़ें- Kausambi News: कान्हा गोशाला में श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.