लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: बरवर। क्षेत्र के दिलावरनगर निवासी एक अधेड़ की बाइक छुट्टा गोवंश से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। गुरुवार रात 10 करीब रमाशंकर (52) निजी कार्य से बरवर से अपने गांव दिलावर नगर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक गोवंश से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मोहम्मदी ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...