लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। ईसानगर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार 4 लोग जख्मी हो गए। बाइक सड़क पर मौजूद छुट्टा गो वंश से टकरा गई। जिससे यह हादसा हुआ। ईसानगर पुलिस ने चारों घायलों को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों लोग सांप काटने की झाड़ फूंक करवाकर घर वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे में गोवंश की मौत हो गई।ईसानगर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी संजय की बेटी शिवानी को सांप ने काट लिया था। घर के तीन अन्य लोग शिवानी को झाड़फूंक कराने के लिए टेंगनहा लेकर गए थे। झाड़फूंक कराने के बाद 20 वर्षीय रवि पुत्र अक्षय पाल, 20 वर्षित संजीव पुत्र देशराज और 35 वर्षीय संजय पुत्र नकदी 13 वर्षीया शिवानी सर्वनिवासी ग्राम गौरिया मजरा मुखलिसपुर थाना ईसानग ...