Lakhimpur Khiri News: गोला से सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जौहर विश्वविद्यालय
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में जारी ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में गोला से समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष रियाजउल्ला खान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष जीशान खान, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद आफताब खान, नगर उपाध्यक्ष ज़ैब खान समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं और विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी। यह भी पढ़ें- जौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.