लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ के रॉयल लॉन में आयोजित छोटी काशी काव्य कुंभ-4 ने साहित्य के क्षेत्र में एक नया वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया है। कपिलश फाउण्डेशन और द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य साहित्यिक अनुष्ठान में 75 घंटे तक लगातार चले अनवरत गीत पाठ के साथ लॉन्गेस्ट गीत मैराथन का विश्व रिकॉर्ड बना लिया। यह कीर्तिमान कपिलश फाउण्डेशन के नाम दर्ज हुआ। दिन-रात चले इस अनूठे काव्य महाकुंभ में देश भर से आए 150 से ज्यादा कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से मां शारदे की निरंतर वंदना की। यह भी पढ़ें- छोटी काशी काव्य कुंभ में 51 घंटे का अनवरत गीतपाठ पूरा इस भव्य आयोजन की उपलब्धि केवल इसी कीर्तिमान तक सीमित नहीं रही, बल्कि कार्यक्र...