लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कपिलश फाउंडेशन की ओर से शहर के रॉयल लॉन में जादू और साहित्य से जुड़े विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत आज 2 अक्टूबर को जादूगर आरपी राजू एक घंटे में 50 से अधिक जादू के आइटम प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। आयोजकों के अनुसार जादू का जलवा विश्व रिकॉर्ड प्रयास कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होगा और इसकी अवधि एक घंटे की होगी। रिकॉर्ड प्रयास के लिए द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दुबई की ओर से रिकॉर्ड सपोर्ट एवं एडजुडिकेशन किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही छोटी काशी काव्य कुंभ-सीजन 4 का आयोजन 2 से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसमें 75 से अधिक अनवरत स्व-रचित गीतों के पाठ के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने देशभर के कवि, कवयित...