Lakhimpur Khiri News: गोला में पहली ही बारिश में धंसी नवनिर्मित ओवरब्रिज की सड़क, राहगीरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। लगातार हो रही बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। हाईवे-730 पर गोला रेलवे क्रॉसिंग के पास बने नवनिर्मित ओवरब्रिज की सड़क शनिवार रात अचानक धंस गई। महज छह महीने पहले बने इस ओवरब्रिज पर सड़क धंसने से कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्यों की हकीकत सामने आ गई है और लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार रात व्यस्त मार्ग पर अचानक हुए गहरे गड्ढे को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों के होश उड़ गए। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों के हादसे का शिकार होने का खतरा बढ़ गया था। राहगीरों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए एक डंडे पर लाल टी-शर्ट बांधी और उसे गड्ढे के पास खड़ा कर दिया, जिससे दूर से ही वाहन चालकों को खतरे का संकेत मिल गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।घटना की जानकारी मिलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.