लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल। कस्बे के युवराज दत्त इण्टर कालेज ओयल में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब बालक वर्ग में गोला तहसील को, जबकि बालिका वर्ग में लखीमपुर तहसील को प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत ओवर ऑल चैंपियन का खिताब सीनियर बालक वर्ग में विनय कुमार निघासन तहसील, बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा यादव लखीमपुर तहसील को मिला। जबकि जूनियर वर्ग में अभय वर्मा गोला तहसील, बालिका वर्ग में शिफ़ा गोला तहसील व अम्बिका लखीमपुर तहसील रहे। इसमें प्रथम, द्वितीय स्थान पर विजयी खिलाड़ी अब जनपद लखीमपुर का प्रतिनिधित्व मंडलीय खेल रैली में करेंगे। जिसका आयोजन जनपद सीतापुर में 15-17 अक्टूबर 2026 के मध्य होगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, म...