Lakhimpur Khiri News: गोला तहसील में कोर्ट फीस टिकटों का संकट
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील परिसर में लंबे समय से एक और दो रुपये के कोर्ट फीस टिकट उपलब्ध न होने से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कोर्ट फीस टिकट उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। बार एसोसिएशन के महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील परिसर में विभिन्न वादों के साथ साथ अधिवक्ताओं के वकालतनामों पर लगाए जाने वाले कोर्ट फीस टिकट लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं। इससे नए वाद दाखिल करने और वकालतनामे प्रस्तुत करने में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कोर्ट फीस और नोटरी टिकट उपलब्ध कराने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.