Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ में तीर्थ सरोवर में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। गोला गोकर्णनाथ स्थित पौराणिक तीर्थ सरोवर में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को तीर्थ सरोवर में एक व्यक्ति को गहरे पानी में डूबते देखा गया। जब तक आसपास मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में समा चुका था। स्थानीय गोताखोरों और नागरिकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक की पहचान नगर के वार्ड नंबर 11, गढ़ी मोहल्ला निवासी अहमद अली ( 50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.