लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और उमस का असर अब स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को ब्लॉक बांकेगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर खुटार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्रा अल्फिजा पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह वाशरूम गई। वाशरूम से वापस लौटते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह विद्यालय के बरामदे में अचेत होकर गिर पड़ी। छात्रा के बेहोश होते ही सहपाठी और शिक्षक घबरा गए और तुरंत उसकी सहायता के लिए दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- Aligarh News: नहल साधन सहकारी समिति: भीषण गर्मी में बेहोश हुए सचिव, खाद वितरण स्थगित शिक्षकों ने छात्रा का उपचार कराया। उसे पानी पिलाया गया और उसकी स्थिति पर ...