Lakhimpur Khiri News: गोला के सिंघिया फार्म में शारदा नदी कर रही कटान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील गोला के सिंघिया में शारदा नदी ने विकराल रूप धारण करते हुए लहलहाती फसलें उजाड़ रही है। पिछले 15 दिनों में 20 एकड़ से ज्यादा जमीन व गन्ने की फसल निगल चुकी है। प्रशासन मात्र मौका मुआयना कर खाना पूर्ति कर रहा है। तहसील गोला की ग्राम पंचायत मेहंदी के मजरा सिंघिया फार्म गांव को शारदा नदी कटान करते हुए पिछले वर्ष ही अपने आगोश में ले लिया है। गांव का वजूद मिटने के बाद यहां के वाशिंदे पलायन कर दूसरी जगह झोपडी डाल कर गुजर बसर कर रहे है। इस वर्ष नदी में बाढ़ आते ही एक बार फिर नदी ने विकराल रूप धारण करते हुए लहलहाती फसलों से सजे खेतों को निगलना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Basti News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, तटबंध विहीन गांवों में कटान तेज पिछले 15 दिनों में मेहंदी गांव के माजिद की दो एकड़, अब्दुल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.