लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। क्षेत्र के मढ़िया घाट स्थित गोमती नदी में सोमवार शाम शव उतराता दिखाई दिया। इससे घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मैगलगंज थाने के इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को नदी की धारा से बाहर निकालने के लिए स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। देर शाम तक शव नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव करीब दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...