Lakhimpur Khiri News: गोमती में डूबे युवक की हुई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज क्षेत्र के मढ़िया घाट स्थित गोमती नदी में सोमवार शाम जलकुंभी में फंसा एक शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। देर रात ग्रामीणों ने शव की पहचान रामलोटन सिंह (29) पुत्र विक्रम सिंह निवासी नयागांव, थाना मैगलगंज के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सोमवार शाम ग्रामीणों ने मढ़िया घाट स्थित गोमती नदी में जलकुंभी के बीच शव फंसा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मैगलगंज इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव करीब तीन-चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही थी। मृतक के हाथ पर रामलोटन सिंह नाम गुदा हुआ था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.