लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोमती नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नदी के दोनों किनारों का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। बंधा टूटने के कारण आसपास के कई एकड़ खेतों में भी बाढ़ का पानी भर गया है। इससे गन्ना, धान, मूंगफली और तिल्ली समेत विभिन्न फसलें पानी में डूब गई हैं। फसलें प्रभावित होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। क्षेत्र के अलियापुर घाट, सेमरा घाट और बरवर कस्बे के पास स्थित घाटों पर नदी के दोनों ओर दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। नगर पंचायत बरवर के नदी किनारे स्थित मुक्ति धाम के चारों ओर भी कई फीट पानी भर गया है। वहीं, निचले इलाकों में पचासों एकड़ खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूबी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई दशकों बाद गोमती नदी में इस...