Lakhimpur Khiri News: गोमती उफनाई, रपटे पर बह रहा कई दिनों से पानी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र में मकसूदपुर कस्बे के निकट सेमरा घाट (साधू बाबा घाट) पर गोमती नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। नदी आसपास की जमीनों का कटान कर रही है। गोमती नदी पर बने रपटा पुल के ऊपर कई फीट ऊंचा पानी बह रहा है। घाट पर पानी का बहाव भी काफी तेज है। रपटा पुल के डूब जाने से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों का संपर्क एक-दूसरे से कट चुका है। आसपास के खेतों में खड़ी गन्ने व धान की फसलें डूबने का खतरा भी बढ़ गया है। दरअसल बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग से लगभग डेढ़ किलोमीटर पूर्व दिशा में बह रही गोमती नदी पर बना रपटा पुल क्षेत्र के कई गांवों के किसानों सहित अन्य राहगीरों के आवागमन का सहारा है। सेमरा घाट, अलियापुर, महुआ ढाब, निजामपुर, डंडौरा सहित तमाम गांव के ग्रामीण मकसूदपुर और बरवर सहित नदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.