लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। भीरा रोड पर स्थित टाटा मोटर्स के एक गैराज में शनिवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में गैराज के अंदर खड़ी दो बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भीरा रोड स्थित इस टाटा मोटर्स के गैराज को इम्तियाज खान और गुरजिंदर सिंह ने किराए पर ले रखा था, जिसे वे खान बॉडी मोटर्स के नाम से संचालित कर रहे थे। शनिवार की शाम करीब 5:10 बजे गैराज के भीतर अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां मरम्मत के लिए खड़ी दो बसों को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज से धुआं और ऊंची लपटें उठती ...