Lakhimpur Khiri News: गुरु पूर्णिमा पर संस्कृत विद्यापीठ में हुआ गुरु पूजन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गुरु पूर्णिमा एवं व्यास पूर्णिमा के अवसर पर देवकली तीर्थ स्थित श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ में गुरु पूजन का आयोजन श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम आश्रम के महंत प्रमोद जी महाराज के सानिध्य में हुआ।इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि विधान के साथ ब्रह्मलीन पूज्यपाद सद्गुरुदेव भगवान और महर्षि वेदव्यास जी का पूजन अर्चन एवं आरती की गई। वैदिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य सुधीर मिश्र, आचार्य सत्यम मिश्र, आचार्य प्रमोद अवस्थी और बटुक ब्रह्मचारियों ने कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की। प्रमुख रूप से गुरुभक्त अतुल गुप्ता (रामस्वरूप बीड़ी वाले), रत्ना गुप्ता, सुत्तनलाल त्रिवेदी, मुरारीलाल दीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.