लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने कृषक समाज इंटर कॉलेज में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कक्षा नौ व 10 के एक-एक, कक्षा 11 व 12 के दो-दो छात्रों के अलावा आल राउंडर छात्र व दो आदर्श शिक्षक व प्रधानाचार्य को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। सभी को फूलमाला, मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र भेंट किया गया। संचालन राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस दौरान संजय रायजादा, गतिविधि संयोजक संस्कार, मुकेश सक्सेना, पूनम श्रीवास्तव ने सहयोग किया। अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय समूह गान, भारत को जानो प्रतियोगिता, बाल युवा संस्कार आदि कार्यक्रम परिषद से आयोजित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्रों और गुरुओं को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...