Lakhimpur Khiri News: गुरुपूर्णिमा पर देवकली तीर्थ में होगी महाआरती
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: देवकली तीर्थ स्थित श्रीमती चंद्रकला आश्रम संस्कृत विद्यापीठ में 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा एवं व्यास पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सद्गुरुदेव भगवान एवं व्यास भगवान के श्रीचरणों में सामूहिक पूजन महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। महंत प्रमोद जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे सामूहिक पूजन से होगा जबकि सुबह 11:30 बजे श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुपूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। इस दिन गुरु की आराधना एवं आशीर्वाद से आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह भी पढ़ें- Buxar News: गुरु पूर्णिमा पर श्री राधेकीर्तन ब्रह्म बाबा परिसर में होगा रुद्राभिषेक यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.