लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: महंगापुर। संत बाबा कंडल दास जी की याद में हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरमत समागम एवं कबड्डी मेले का आयोजन भैसूरी फार्म, महंगापुर में धूमधाम से किया जा रहा है। 6 सितंबर महंगापुर के स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संत बाबा गुरनाम सिंह की सरपरस्ती में होने वाले गुरमत समागम एवं कबड्डी दंगल में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के पहलवान अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीमों के बीच मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। विशेष आकर्षण के रूप में बालिकाओं के कबड्डी मैच भी कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर स्कूल कबड्डी लीग का होगा आयोजन कमेटी अध्यक्ष जसवंत सिंह संधू ने बताया कि कार्...