Lakhimpur Khiri News: गाली देने से मना करने पर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद करम हुसैन में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र बृजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी बिरेश कुमार पुत्र सोमदत्त बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी पर पहले भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.