Lakhimpur Khiri News: गाली गलौज का विरोध करने पर फावड़े से हमला
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव शाहपुर जागीर में जमीन के विवाद के चलते गाली गलौज करने का विरोध करने पर आरोपी ने फावड़े से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। शाहपुर जागीर निवासी राकेश पुत्र श्री कृष्ण ने बताया इसकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर आरोपी रमेश पुत्र केदारी ने रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने मौजूद फावड़े से सर पर प्रहार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा था। होश आने पर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने के चलते इलाज के लिए जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.