लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिदानिया मजरा सुरजनपुर में सोमवार को मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। गांव में मगरमच्छ निकलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में डर बढ़ गया, ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिए और पेड़ में उसको बांध दिया। जिसे बाद में वनकर्मियों ने ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया।सुर्जनपुर गांव के पास शारदा नदी से निकला मगरमच्छ आबादी के पास आ गया। गांव में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ की घेर कर पकड़ लिया और उसे रस्सियों से जकड़कर एक पेड़ से बांध दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दस फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग धौरहरा की टीम मौके पर पह...