Lakhimpur Khiri News: गांव में घुसे जंगली हाथी, रौंदकर बर्बाद कर दी फसल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर, संवाददाता। महोली बीट से सटे गांवों में जंगली हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की कई एकड़ गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद तथा तबाह कर दी। जंगल से निकलने वाले हाथियों से परेशान इलाके के किसानों को हाथी लगातार तगड़ी चपत मार रहे हैं। किसानों में हाथियों को लेकर दहशत है।मझगईं रेंज के महोली बीट में बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड अचानक खेतों में आ गया। इन हाथियों ने दिलावलपुरवा, टांडा और बौधिया खुर्द गांवों के खेतों में धावा बोल दिया। हाथियों ने करोड़ी, अवधराम, गयादीन, मेलाराम, रामप्रसाद और सुरेश मौर्य के खेतों में खड़ी फसल तहस-नहस कर दी। हाथियों की मौजूदगी की खबर पाकर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.