Lakhimpur Khiri News: गांव में आस-पड़ोस युवा संसद, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मेरा युवा भारत लखीमपुर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में बिजुआ ब्लॉक के ग्राम रामलक्षना स्थित स्व. राजाराम सिंह स्मारक विद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेवालाल, जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने युवाओं को माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी दी। पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न गतिविधियों, युवा सहभागिता के अवसरों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। नशामुक्ति जागरूकता सत्र में सर्वेश कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.