लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में मंगलवार देर रात बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब 12 बजे के बाद बाघ ने गांव के पास स्थित आम के बाग से एक बछड़े को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए भाग रहा बछड़ा गांव के बीचों-बीच सड़क तक पहुंच गया, लेकिन बाघ ने वहीं उसे अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने बाघ की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है तथा ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बहादुरपुर हुकमी में आबादी के बीच घुसा तेंदुआ लगातार बाघ की आमद से क्षेत्र के लोगों में...