Lakhimpur Khiri News: गांव के पास बाघ ने सांड़ का किया शिकार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। मझगईं वन रेंज के तहत धर्मापुर के किशुन टांडा गांव में गुरुवार की रात बाघ ने एक छुट्टा सांड़ को अपना शिकार बना लिया। गांव से महज 10 मीटर दूर हुई इस घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बैठक कर उन्हें सतर्क रहने की हिदायत दी है। धर्मापुर के किशुन टांडा गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए तो गांव के ही जगदीश सिंह के खेत में उनको सांड़ की क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों के मुताबिक, शव देखने से उस पर बाघ के हमले और घसीटे जाने के साफ निशान थे। इसके अलावा, पास के कोलवा फार्म गांव के राजेंद्र सिंह के घर के पश्चिम भी बाघ के पदचिह्न मिले। गांव के मुहाने पर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीण बेहद खौफजदा हैं। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.