Lakhimpur Khiri News: गांव का श्रमिक गांव में, रोजगार बढ़ाने पर जोर
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत पसगवां बीडीओ मोहित कौशिक ने दर्जनों ग्राम पंचायतों का दौरा कर अधिक से अधिक श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों को उनके गांव में ही रोजगार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीडीओ मोहित कौशिक ने अलियापुर, अब्बासपुर, रहजनिया और हैरमखेड़ा समेत कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर श्रमिकों से कार्य शुरू कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.