Lakhimpur Khiri News: गांधीनगर में जलभराव से हाहाकार, घर छोड़ने को मजबूर लोग
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। इसे जिम्मेदारों की अनदेखी कहें या जल निकासी की बदहाल व्यवस्था, मोहल्ला गांधीनगर में पिछले करीब 21 दिनों से जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घरों में पानी भरा है और रास्ते जलमग्न हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि कई परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी मोहल्ले में अग्निशमन दल का कार्यालय भी है लेकिन जलभराव से परेशान लोगों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। घरों में पानी रास्ते बंद बच्चों की पढ़ाई पर संकट-
जलभराव से जनजीवन प्रभावित मोहल्लेवासियों के मुताबिक बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं को आवागमन में परेशानी हो रही है जबकि बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.