Lakhimpur Khiri News: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। कस्बा स्थित कर्बला में बुधवार को दसवीं मोहर्रम के अवसर पर गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।खमहौल, भेलवा और कलंदरपुर गांवों से सैकड़ों ताजियेदार या हुसैन, या हुसैन के नारे लगाते हुए गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर नेशनल हाईवे से होते हुए केशवापुर कर्बला पहुंचे। पूरे मार्ग पर शोक और अकीदत का माहौल बना रहा। जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। गोला कोतवाली के दरोगा प्रशांत कोरी, बिजेंद्र पासवान और बीट पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गमगीन माहौल में दफन हुए ताज़िया
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.