लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा टाउन में मंगलवार को चेहल्लुम का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। गमगीन माहौल में बैंड बाजे के साथ चेहल्लुम के ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे की मुख्य सड़क से होते हुए कर्बला के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जुलूस के दौरान लोगों ने परंपरागत तरीके से चेहल्लुम की रस्में अदा कीं। कस्बे में पूरे दिन त्योहार को लेकर माहौल बना रहा। देर शाम करीब 10:30 बजे कर्बला में ताजियों को दफन किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। चेहल्लुम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी बृजेश सिंह मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही। चौकी प्...