लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के गुलरा टांडा में बुधवार को ताजियों का जुलूस निकाला गया। गमगीन माहौल में ताजिया कर्बला में सुपुर्द ए खाक किए गए। मझगई थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। प्रशासन द्वारा पहले से ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हे कि 12 फिट से अधिक ऊंचाई का कोई भी ताजिया नहीं निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों की भीड़ ताजियों के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती रही कर्बला जाने वाले मार्ग पर मेले जैसा माहौल भी देखने को मिला, बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षक झूले खिलौने मिठाईयां व अन्य घरेलू सामानों की दुकान सजी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...