Lakhimpur Khiri News: गन्ने के खेत में मिला बच्ची का अधखाया शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की धौरहरा रेंज के बोझिया गांव में मंगलवार सुबह सात साल की बालिका का अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। बच्ची का सिर धड़ से अलग पड़ा मिला। यह नजारा देखकर परिजन व ग्रामीण अवाक रह गए। तेंदुआ बच्ची के शरीर का काफी मांस खा गया था। पढ़ुआ थाना एसएचओ मोहित पुंडीर ने बताया कि शव देखने से वन्यजीव के हमले की पुष्टि हुई है। बोझिया गांव निवासी संपत्ति गिरी की सात वर्षीय बेटी सान्या अपने भाई के साथ घर में थी। सोमवार रात को सान्या घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक तेंदुआ आ गया और सान्या को खींच ले गया था। पिता ने काफी दूर तक तेंदुए का पीछा भी किया था। ग्रामीणों ने शोर शराबे के साथ खोजबीन की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। रात को ही पुलिस व वन विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.