Lakhimpur Khiri News: गन्ने के खेत में आठ फुट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा वन रेंज के शारदानगर थाना क्षेत्र के सैनी पुरवा गांव में रविवार को गन्ने के खेत में करीब आठ फुट लंबा अजगर निकल आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।खेत में काम कर रहे किसान और मजदूर विशालकाय अजगर को देखकर दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।सैनी पुरवा गांव निवासी रमेश चक्रवर्ती रविवार को अपने गन्ने के खेत में यूरिया खाद डलवाने गए थे।खेत में काम के दौरान अचानक उनकी नजर गन्ने की फसल के बीच कुंडली मारकर बैठे एक विशाल अजगर पर पड़ी।अजगर को देखते ही उन्होंने शोर मचाकर खेत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.