Lakhimpur Khiri News: गन्ने की बंधाई कर रहे किसान को सर्प ने डसा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 17 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ा दीक्षित में खेत पर गन्ने की बंधाई कर रहे किसान लेखराम को विषैले सर्प ने डस लिया। सर्प के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां उनका उपचार किया गया। मूड़ा दीक्षित निवासी 30 वर्षीय लेखराम खेत में गन्ने की बंधाई कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के बीच छिपे सर्प ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.