लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब किसानों और डेलीगेटों ने चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। किसानों ने आरोप लगाया कि भुगतान के लिए वे लगातार परेशान हैं लेकिन समिति की बैठक के एजेंडे में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को शामिल नहीं किया गया। किसानों ने 15 अक्टूबर तक ब्याज समेत पूरा भुगतान कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो आगामी पेराई सत्र शुरू नहीं होने दिया जाएगा। बैठक शुरू होने से पहले ही समिति के डेलीगेट अनिल कुमार, जगदीश प्रसाद, विनोद कुमार, भूपराम और प्रेम सागर ने सचिव बलवंत चौधरी को लिखित प्रस्ताव सौंपा। इसमें कहा गया कि बजाज चीनी मिल से गन्ना भुगतान के लिए किसान परेशा...