लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रंजय सिंह को सौंपा। ज्ञापन में गोला चीनी मिल पर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार देय ब्याज का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: किसानों की समस्या पर भड़की भाकियू लोकशक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने...